जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मूण्डवा व रूण में निकला जुलूस, लोगों ने एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मूण्डवा व रूण में निकला जुलूस, लोगों ने एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

मूण्डवा/रूण (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया। जुलूस में पैगंबर साहब की शान में अकीदतमंदों ने सरकार की आमद मरहबा.., मुख्तार की आमद मरहबा.., पत्ती-पत्ती, फूल-फूल, या रसूल या रसूल…, मुस्तफा जाने रहमत पर लाखों सलाम…जैसे नारे लगते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर हिस्सा लिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जुलूस का तहेदिल से इस्तेकबाल कर सांप्रदायिक एकता का परिचय दिया। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी कारी रईस अहमद ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर मदीना मस्जिद से प्रारंभ होकर इस्लामिया की गली, संस्कार बाल निकेतन, पोकंडी तालाब, मदीना चौक, नागौरी फलसा होते हुए जाना शहीद बाबा की दरगाह पहुंचा। इस जुलूसे मोहम्मदी में काफी तादाद में लोग शामिल हुए।देग तकसीम भी की गई तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहल्लों में आकर्षक सजावट किया था। लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया। जगह-जगह झंडे लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूण्डवा तहसीलदार मनीराम खिंचड़, थानाधिकारी रिछ्पाल सिंह मय जाप्ता मौजूद रहे। जाना शहीद बाबा की दरगाह पहुंचने के बाद शहर के इमाम और उलेमाओं ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान मदीना मस्जिद के खतीबो इमाम मौलाना क़ारी रईस अहमद, फैजाने रज़ा मस्जिद से खतीबो इमाम मौलाना हाफिज अब्दुल सत्तार खान, जामा मस्जिद से खतीबो इमाम मौलाना असरारूल हक, नूरानी मस्जिद से खतीबो इमाम मौलाना सोराब आलम, गरीब नवाज मदरसा से खतीबो इमाम मौलाना नईम अख्तर व तमाम मुस्लिम समाज के लोग व सभी मदरसों से बड़ी तादाद में बच्चे मौजूद रहे।

रूण में भी निकाला जुलूस, अनेक गांवों में भी मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

इसी प्रकार गांव रूण, भटनोखा, गागुड़ा संखवास, गवालू सहित आस-पास के गांवों में भी रविवार को ईद मिलाद उल नबी का त्योंहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को गांव रूण के बड़ला चौक से दरगाह तक जुलूस के रूप में अकीदत मंदों ने बाबा बदरूदीन, मलंग शाह बाबा की दरगाह पहुंचे और देश में अमन चैन शांति भाईचारे की दुआएं मांगी। इस मौके पर जगह-जगह खीर बनाकर सबको पिलाई गई। इस दौरान कई जगहो पर मिलाद शरीफ का कार्यक्रम भी रखा गया। मुस्लिम बंधुओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया। जुलूस के दौरान कुचेरा जाने के रूण बीट अधिकारी सुरेश ग्वाला ने पूरी व्यवस्था बनाकर रखी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now