फिरवासी में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिलकर लगाए 250 पौधे, प्राचार्या सुमित्रा देवी ने पर्यावरण व भावी पीढ़ी के लिए वृक्षारोपण जरूरी बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिरवासी में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिलकर लगाए 250 पौधे,

प्राचार्या सुमित्रा देवी ने पर्यावरण व भावी पीढ़ी के लिए वृक्षारोपण जरूरी बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम फिरवासी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाकर 250 से अधिक पौधे लगाए गए। यह हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फिरवासी में आयोजित हुआ।‌ कार्यक्रम में ग्रामवासियों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया। सबने मिलकर 250 से अधिक पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमित्रा देवी ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की देखभाल इस विद्यालय के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों द्वारा की जाएगी, जिससे इन पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों में राजेंद्रसिंह, किशोरसिंह, श्रीचंद, सुखनाथ आदि उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय परिवार से सुनीता ढाका, अनीता, विनोद कुमारी, मनीष कुमार सोनी, विनीता शर्मा, मधु बाजिया, श्रवणराम, नरेंद्र कुमार, रजनीकांत शर्मा, भंवरसिंह, नूनाराम,
कैलाश मीणा, पवन कुमार सैनी, घनश्याम राम, सुमन, सुलोचना सहित विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now