दुनिया पर भारत की रहनुमाई तय करेगा यह चुनाव- राजेन्द्र राठौड़, लाडनूं में करणीसिंह के नेतृत्व में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के विराट् स्वरूप को देख चकित रह गए सभी नेता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुनिया पर भारत की रहनुमाई तय करेगा यह चुनाव- राजेन्द्र राठौड़,

लाडनूं में करणीसिंह के नेतृत्व में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के विराट् स्वरूप को देख चकित रह गए सभी नेता

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा है कि यह चुनाव हमारे मुल्क द्वारा दुनिया की रहनुमाई के लिए अग्रसर करेगा। यहां आए सभी कार्यकर्ताओं में क्वालिटी है। अगर ये सभी कार्यकर्ता मचल कर गांवों में निकल जाए तो चुनाव को ऐतिहासिक बना सकते हैं। उन्होंने ज्योति मिर्धा की स्वच्छ छवि की सराहना करते हुए कहा कि यह चिराग की ज्योति है, सामुदायिक सद्भाव की ज्योति है, अमन-चैन की ज्योति है। इस ज्योति को ज्वाला बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। उन्होंने किसान सम्मान राशि, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला गैस योजना आदि विभिन्न केन्द्र सरकार की जन हितकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह को उन्होंने 36 कौम का नेता बताते हुए कहा कि यह पंचमेल की सब्जी के बेहतर स्वाद की तरह अनूठा है। सब जातियों का भाईचारा अनुकरणीय है। उनके नेतृत्व में सब कार्यकर्ताओं को मिल कर लाडनूं से ज्योति मिर्धा को 50 हजार से अधिक वोटों से आगे रखना है।

ज्योति मिर्धा ने हर्षित होकर कार्यकर्ता सम्मेलन को बताया विशाल रैली

यहां मालासी रोड पर करणी निवास पैलेस में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने दोपहर मे जमे विशाल संख्या में कार्यकर्ताओं को देख कर भाव-विभोर होते हुए कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं, विशाल रैली है। उन्होंने पूर्व विधायक मनोहर सिंह एवं हरजीराम बुरड़क को याद करते हुए कहा कि उन दोनों ने ही लाडनूं की राजनीति को हमेशा स्वच्छ बनाए रखा था। मिर्धा ने मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के तीसरी बार बनने का भरोसे जताते हुए कहा कि तीसरी बार ही नहीं, लगातार पांचवीं बार भी मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ियों के और देश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। करणीसिंह को विगत विधानसभा चुनाव में मिले 82 हजार वोटों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भाजपा के लिए लाडनूं सै विधायक के रूप में जिम्मेदारी उनकी ही रहेगी। ज्योति ने सभी कार्यकर्ताओं से 26 मार्च को सुबह 11 बजे तक नामांकन रैली में शामिल होने के लिए नागौर के पशु प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया।

हवा के रुख के साथ चलना चाहिए

प्रसिद्ध किसान नेता पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने सम्मेलन में कल्याण सिंह कालवी और नाथूराम मिर्धा की जोड़ी को याद करते हुए कहा कि उनकी ही तरह आज राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी वही संदेश दे रहे हैं। ज्योति की जीत को पक्की मानते हुए मिर्धा ने कहा कि ‘कांग्रेस को कांई मुंढो, के बा ज्योति नै हराय दै।’ उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, भक्ति और शक्ति से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया। फिर बोले, कि ‘बायरो बाजै, बियां बाजरो उपण लैणो चाईजै।’ मिर्धा ने मोदी की क्षमता और श्रेष्ठता की तारीफ हुए कहा कि मोदी जब तक जियेंगे, प्रधानमंत्री रहेंगे। वे 100 से ऊपर चले जाएंगे, तो माचा (खाट) में बैठ कर हाथों से नहीं, पैरों से भी राज चलाने में समर्थ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से खुद ज्योति मिर्धा बन कर चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता जुटें और राष्ट्रहित में करवाएं मतदान

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने राष्ट्र के हित में राष्ट्रवाद के लिए इस बार 400 से अधिक सीटें भाजपा की लाई जाने की जरूरत बताई और सभी से इसके लिए मतदान करने-करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सामरिक, आर्थिक, शैक्षणिक दृष्टि से विश्व शक्ति बनने जा रहा है। अर्थव्यवस्था में भारत दुनिया के 3 बेहतर राष्ट्रों में शामिल होने वाला है। उन्होंने भाजपा की सरकार को पारदर्शी और बिना घोटाले वाली सरकार बताया और कहा कि यहां राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है।

इन सब नेताओं ने भी अपने सम्बोधन में दिखाया जोश 

सम्मेलन को जिला प्रभारी अशोक सैनी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हिदायत खां धोलिया, भाजपा के जिला मंत्री जगदीश प्रसाद पारीक, भाजपा कृषि मंडी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़ा, पूर्व महामंत्री जगदीश यायावर, पंचायत समिति डीडवाना के पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरड़क, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर मेघवाल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, पंचायत समिति लाडनूं के पूर्व प्रधान बजरंगसिंह लाछड़ी, भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, शकूर खां मोयल, बलजी बिसायती, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल आदि ने भी सम्बोधित किया। अंत में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए सबसे भाजपा की जीत का संकल्प दोहरवाया।

कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम आए भाजपा में

इस अवसर पर मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा ज्वाइन की। इनमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आमीन खां साबखानी, फुले खां हाथीखानी, पार्षद मोहिद्दीन खां पाड़ियान, अयूब खां आदि प्रमुख लोग शामिल थे। मंच पर बैठे अतिथियों में भूमि विकास बैंक के चैयरमेन नंदकिशोर सदावत, पंचायत समिति डीडवाना के प्रधान भगवानाराम बुरड़क, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष लादूलाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादूसिंह धूड़ीला, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, कैप्टेन ताजूखां मोयल आदि उपस्थित थे। प्रारम्भ में सभी अतिथियों, नेताओं का कार्यकर्ताओं ने साफा, शॉल और दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।

तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता चार घंटे तक हिले तक नहीं

कार्यकर्ता सम्मेलन में सागर मल नाहटा, प्रेमाराम रैवाड़, नवरत्न खीचड़, रमेश चौधरी, गोविंद सिंह कसूम्बी, गोरधन सिंह डाबड़ी, सुशील शर्मा, पार्षद अदरीश खां, रेणु कोचर, दिलभर माथुर, कंचन प्रजापत, सुमन शर्मा, सरपंच गणेश चबराल, सरपंच कन्हैयालाल प्रजापत, सरपंच चंपालाल मेघवाल, बंकटलाल शर्मा, सुरेश खींची, केशाराम हुडा, नरपतसिंह गौड़, गुलाब चंद चौहान, लादूदास स्वामी, श्रवणदास स्वामी, प्रद्युम्न सिंह शेखावत, रविन्द्र सिंह राठौड़, अमीलाल चाहर आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दोपहर करीब 3 बजे से सायं 7 बजे बाद तक लगातार जमे रहे। अनुशासित, संयमित और व्यवस्थित स्वरूप में जमे रहे इन कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 3 हजार से अधिक बताई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन नीतेश माथुर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now