लीक से हट कर रहेगा इस बार जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल (जिफ-2023) 6 से 10 जनवरी तक 90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लीक से हट कर रहेगा इस बार जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल (जिफ-2023)

6 से 10 जनवरी तक 90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

जयपुर। गुलाबी नगर से शुरू होकर देश-दुनिया के सिनेमा फलक पर अपनी खास पहचान बनाने वाला जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल ‘जिफ’ अपनी स्थापना के पन्द्रहवें वर्ष का जश्न मनाने की तैयारी में है। जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि इस बार ये फैस्टिवल 6 से 10 जनवरी तक ऑफ लाइन मोड़ पर आयोजित किया जाएगा। इस बार का फैस्टिवल अब तक आयोजित हुए सभी उत्सवों से अलग होगा। इस दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा कई नए आयोजनों की शुरूआत होगी, जिनके जरिए दुनिया भर के फिल्मकारों को वल्र्ड सिनेमा समिट और ग्लोबल फिल्म टूरिज्म के विकास के लिए ओपन डॉयलॉग करने का मौका मिलेगा।

ये आयोजन होंगे पहली बार

फैस्टिवल के प्रवक्ता राजेन्द्र बोड़ा और निवेदिता शर्मा ने बताया कि इस बार वलर््उ सिनेमा समिट, ग्लोबल फिल्म टूरिज्म समिट, इंडियन पैनोरमा और टॉर्च कैम्पेन जैसे आयोजन पहली बार शुरू किए जाएंगे। इसके बाद ये आयोजन हर साल आयोजित किए जाएंगे। वल्र्ड सिनेमा समिट और ग्लोबल फिल्म टूरिज्म समिट जहां देश-दुनिया के फिल्मकारों को इनसे जुड़ी फिल्मों के प्रचार, प्रसार और विकास के ओपन डॉयलॉग का मौका देगा, वहीं इंडियन पैनोरमा में पहली बार 12 फुल लैंथ भारतीय फीचर फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। टॉर्च कैम्पेन कश्मीर और जयपुर सहित देश के 10 शहरों में 23 नवम्बर से 5 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। ये कैम्पेन इन शहरों में इंडियन पैनोरमा की 12 फिल्मों की स्क्रीनिंग के माध्यम से फिल्मों के प्रति चेतना जगाने का कार्य करेगा। फैस्टिवल के दौरान इसके अलावा हर साल होने वाले सभी आयोजन जयपुर फिल्म मार्केट, इंटरनेशनल को प्रोडक्शन मीट और विभिन्न राज्यों की फिल्म पॉलिसी पर चर्चा के आयोजन यथावत रहेंगे।
इस बार से जिफ में रेड कारपेट का आयोजन किया जावेगा। राजस्थानी सिनेमा और राजस्थान को विश्व स्तर पर लेकर जाने के लिए अलग से प्रोग्राम्स का आयोजन होगा। इस बार विश्व में पहली बार खुद फिल्ममेकर्स जिफ 2023 को होस्ट करेंगे और संचालन करेंगे।

90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

आयोजकों ने बताया कि 6 से 10 जनवरी के बीच इन सभी परिणामदायी आयोजनों के साथ-साथ दुनियाभर से आई फिल्मों की स्क्रीनिंग जारी रहेगी। इस दौरान 90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सिनेमा के क्षेत्र में दुनिया भर में जयपुर की पहचान बनाने वाला जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल ‘जिफ’ (पन्द्रहवां) (6 से 10 जनवरी-2023) इस बार लीक से हटकर होगा। फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा इसमें कई नए आयोजनों की शुरूआत होगी। रेड कारपेट का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान और राजस्थानी सिनेमा को लेकर खुद फिल्ममेकर्स विश्व स्तर पर जायेंगे और जिफ 2023 को होस्ट करेंगे। इसमें जयपुर फिल्म मार्किट, को प्रोडक्शन मीट, वल्र्ड सिनेमा समिट, ग्लोबल फिल्म टूरिज्म समिट, इंडियन पैनोरमा तथा टॉर्च कैम्पेन जैसे आयोजनों के जरिए दुनिया भर के फिल्मकार खास चर्चाएं करेंगे। इससे पूर्व 23 नवम्बर से 5 जनवरी के बीच देश के 10 शहरों में टॉर्च कैम्पेन चलेगा।

 

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now