राजस्व प्रकरणों के निपटारे को महत्व दें और भू-रूपांतरण व भू आवंटन के प्रस्ताव भिजवाएं, जिला कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्व प्रकरणों के निपटारे को महत्व दें और भू-रूपांतरण व भू आवंटन के प्रस्ताव भिजवाएं,

जिला कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की एक बैठक विभिन्न बिन्दुओं पर आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कलक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों को भूमि रूपांतरण, सार्वजनिक प्रयोजनार्थ श्मशान, विद्यालय खेल मैदान के आवंटन सम्बंधी प्रकरणों में प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं जाने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में पीठासीन अधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई करने तथा 5 से 10 वर्ष पुराने प्रकरणों में शीघ्र सुनवाई कर निर्णय पारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। सभी राजस्व कार्यालयों में पत्रावलियों को ऑनलाईन ई-फाईल के माध्यम से चलाए जाने के निर्देश दिए गए।

पानी-बिजली के लिए फील्ड में अधिकारी स्वयं जाएं

जिले में पानी एवं बिजली की सप्लाई की सुनिश्चितता के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को चैकिंग के लिए भेजकर उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट को समस्त उपखण्ड अधिकारियों द्वारा स्वयं फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए।
‘मेरा वृक्ष मेरा परिवार’ अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए आमजन को प्रेरित करने एवं अभियान से भामाशाहों एवं संस्थाओं को सहयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश गौड़ एवं समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now