रताऊ के दो खिलाड़ी छात्र राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना हुनर, कृष्णा स्कूल के छात्र रामावतार व किशोर ने जिला स्तर पर दिखाया था अपना उम्दा खेल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रताऊ के दो खिलाड़ी छात्र राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना हुनर,

कृष्णा स्कूल के छात्र रामावतार व किशोर ने जिला स्तर पर दिखाया था अपना उम्दा खेल

लाडनूं। तहसील के ग्राम रताऊ स्थित कृष्णा स्कूल दो खिलाड़ियों का कब्बड्डी के खेल के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया है। इन्होंने हाल में सम्पन्न 66वीं जिला स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया था। इसमें कृष्णा स्कूल रताऊ के दो विद्यार्थियों रामवतार व किशोर सहित अंतिम सात खिलाड़ियों का राज्य स्तर चयन हुआ है। कृष्णा स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल कासनियां ने बताया कि 19 वर्ष वर्ग के खेल में रामावतार बिडियासर और 17 वर्ष की आुयवर्ग में में किशोर बिडियासर का चयन अंतिम रुप से हो गया है। ये दोनों खिलाड़ी 20 नवम्बर से श्री गंगानगर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बहुत ही उम्दा खेल का प्रदर्शन किया था व चयनकर्ताओं की पहली पसंद बन गए।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now