उद्धव गुट का नया चुनाव चिह्न जारी वही शिंदे गुट को 11 अक्टूबर तक करना होगा इंतजार चुनाव आयोग ने पुराने चुनाव चिह्न को किया फ्रिज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उद्धव गुट का नया चुनाव चिह्न जारी वही शिंदे गुट को 11 अक्टूबर तक करना होगा इंतजार

चुनाव आयोग ने पुराने चुनाव चिह्न को किया फ्रिज

मुंबई । शिवसेना के उद्धव गुट को आखिरकार अंधेरी पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी का नया नाम और चुनाव चिह्न दोनों ही मिल गया है। यह गुट फिलहाल राजनीतिक तौर पर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नाम जाना जाएगा। साथ ही इसका चुनाव चिह्न मशाल होगा। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिह्न और नई पार्टी के नाम के साथ एक पोस्टर जारी किया।

आदित्य ठाकरे ने बालासाहेब को किया याद

पोस्टर जारी होने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम पर बेहद गर्व है। बालासाहेब ने महाराष्ट्र में हजारों लोगों की जान बचाकर मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। हम एक सच्ची ईमानदार सरकार चाहते हैं जो लोगों के लिए काम करे। आदित्य ने कहा कि मशाल ऐसी चीज है जिसे हम हर घर में गर्व के साथ ले जाएंगे।

शिंदे गुट को नहीं मिला चिह्न

शिंदे गुट को अपनी पार्टी का नाम ‘बालासाहेबबांची शिवसेना’ तो मिल गया है, लेकिन चुनाव चिह्न के लिए 11 अक्टूबर को दस बजे तक का इंतजार करना होगा। चुनाव आयोग ने उन्हें फिर से तीन नए विकल्प मुहैया कराने के लिए कहा है। शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को चुनाव चिह्न के लिए जो तीन विकल्प दिए थे, उनमें त्रिशूल, उगता सूरज व गदा था। इनमें से चुनाव आयोग ने त्रिशूल और गदा को धार्मिक जुड़ाव के आधार पर देने से मना कर दिया, जबकि उगता सूरज पहले से किसी राजनीतिक दल के पास होने के चलते नहीं दिया गया। खास बात है कि उद्धव गुट ने भी चुनाव चिह्न के लिए त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल का विकल्प दिया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now