केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लाडनूं में पूर्व विधायक मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि दी, अनेक दिग्गज नेता भी लाडनूं में पर्व विधायक की शोकसभा में शामिल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लाडनूं में पूर्व विधायक मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि दी,

अनेक दिग्गज नेता भी लाडनूं में पर्व विधायक की शोकसभा में शामिल हुए

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के अनेक दिग्गज नेता यहां करणी निवास पैलेस में पूर्व विधायक मनोहर सिंह की शोकसभा में पहुंच कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदनाएं अभिव्यक्त कर रहे हैं। इस शोक सभा में रविवार को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सीमा सड़क संगठन के उप महानिदेशक आशुसिंह लाछड़ी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तथा सांगलिया पीठ के पीठाधीश्वर संत ओमदास महाराज, बिड़दादास की बगीची के संत केशवदास महाराज ने मय संतों के पहुंच कर दिवंगत भाजपा नेता के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त किए और उनकी राजनीति में रह कर भी बेदाग छवि के लिए सराहना की।

अनेक पूर्व विधायक भी पहुंचे

रविवार को ही जायल की पूर्व विधायक डा. मजू बाघमार, मेड़ता के पूर्व विधायक सुखराम नेतड़िया, डेगाना के पूर्व विधायक अजय सिंह किलक, भंवरसिंह रेंवत, राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा, शिवपाल सिंह लाछड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद आदि पहुंचे। सभी ने यहां पूर्व विधायक के प्रति अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और उनके निधन को भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और स्व. मनोहर सिंह के पुत्र करणी सिंह को यह दुःखद वेला सहन करने के लिए शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

‘विकास पुरूष’ के रूप में याद रहेंगे मनोहर सिंह

सीमा सड़क संगठन बीआरओ के उप महानिदेशक आशुसिंह लाछड़ी ने इस अवसर पर कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह ने लाडनूं के लिए बहुत कुछ किया था। उन्होंने बताया कि मनोहर सिंह को लाडनूं के ‘विकास पुरूष’ के रूप में सदैव याद किया जाएगा। उनके करवाए गए विकास कार्यों का लाभ यहां केवल भाजपा को ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सदैव मिलता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता देवाराम पटेल, जगदीश प्रसाद पारीक, गोविन्द सिंह कसूम्बी, नीतेश माथुर, रूप सिंह छपारा, गोविन्द सिंह जोधा, गोरधन सिंह डाबड़ी, लूणकरण शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, गणेश राम चबराल, हनुमान मल जांगिड़, मोहनसिंह चैहान, रघुवीर सिंह राठौड़ आदि बहुत लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई