लाडनूं में नगर पालिका से बस स्टेंड तक वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली 8 जून को
लाडनूं (kalamkala.in)। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत 8 जून रविवार को प्रातः 11 बजे नगरपालिका कार्यालय से बस स्टेण्ड तक प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने दी। गौरतलब है कि 5 जून से 20 जून तक चलने वाले ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में स्थानीय छिपोलाई तालाब में कलश यात्रा, साईकिल यात्रा, पीपल पूजन, शुभारम्भ कार्यक्रम आदि द्वारा की गई थी।




