विश्व अहिंसा दिवस पर संपूर्ण प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्व अहिंसा दिवस पर संपूर्ण प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा

नागौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस (2 अक्टूबर, 2022) को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में सुबह 9 बजे से राज्य स्तर, जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

जिला एवं उपखण्ड स्तर पर सुबह 9 बजे होगा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा ने बताया कि जिले में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 2 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे कलक्ट्रेट परिसर से गांधी चौक तक जन प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, गांधी दर्शन समिति के संयोजक व सदस्यों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं समाजसेवकों द्वारा सर्वधर्म सद्भावना शांति मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद गांधी चौक में सर्वधर्म सद्भावना भजन / गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिसमें तीन भजनों का सामूहिक गायन किया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एन.सी.सी., एन.एस.एस, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी व स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम में गांधीजी के विचारों व मनोभावों को विद्यार्थियों द्वारा गांधी वेशभूषा में प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। वहीं सभी धर्मो के धर्माचार्यों द्वारा गांधीजी के विचारों पर सर्व धर्म समन्वय का उद्बोधन व शांति का आह्वान किया जायेगा। साथ ही अतिथियों एवं जनप्रतिनिधयों द्वारा गांधीजी के विचारों, अहिंसा, शांति व सर्व धर्म सद्भाव पर उद्बोधन दिया जाएगा।

*जिला स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रम*
जिला स्तर पर रतन बहन राबाउमवि, नागौर में 6 अक्टूबर को गांधी भजन प्रतियोगिता, 7 अक्टूबर को गांधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता एवं 8 अक्टूबर को “गांधी अतीत ही नही, भविष्य भी है” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।जिले में 15 ब्लॉक स्तर पर 497 ग्राम पंचायतों, 3120 राजकीय स्कूलों एवं 1548 निजी विद्यालयों में भी जिला स्तर के समानांतर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें सुबह 9:15 से 9:30 बजे तक सामूहिक सर्व धर्म सद्भाव भजन / गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा।

*उपखण्ड स्तर पर होंगे यह कार्यक्रम*
3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक उपखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 3 अक्टूबर को गांधी भजन प्रतियोगिता का आयोजन, 4 अक्टूबर को गांधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता, 5 अक्टूबर को “गांधी के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now