मसाणिया भैरव धाम में छठ के मेले पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, उपासक चंपालाल महाराज को इसी दिन मिली थी दिव्य ज्योति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मसाणिया भैरव धाम में छठ के मेले पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी,

उपासक चंपालाल महाराज को इसी दिन मिली थी दिव्य ज्योति

अजमेर (एसपी मित्तल, ब्लाॅगर)। अजमेर के निकटवर्ती गांव राजगढ़ स्थित मसाणिया भैरव धाम पर छठ का मेला हुआ, इसमें 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने धाम के उपासक चंपालाल महाराज से विशेष चिमटी (भभूत) प्राप्त की। असल में नवरात्र के छठे दिन उपासक चंपालाल महाराज को दिव्य ज्योति प्राप्त हुई। यही वजह है कि महाराज इस दिन भक्तों को विशेष चिमटी का वितरण करते हैं।

आध्यात्मिक शक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों का केन्द्र

छठ मेले पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चंपालाल महाराज ने कहा कि उनका उद्देश्य भैरव धाम से अधिक से अधिक लोगों की परेशानी दूर करना है। भैरव की कृपा से पिछले अनेक वर्षों से भैरव धाम में यह हो रहा है। प्रत्येक रविवार को सुबह पांच बजे से बाबा की चैकी लगती है और फिर लोगों को कष्टों से मुक्ति मिलती है, उन्होंने कहा कि भैरव धाम अध्यात्म की शक्ति का केंद्र तो है ही, साथ ही यह स्थान सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। यहां लाखों लोगों को नशा न करने का संकल्प भी करवाया जाता है। जरूरतमंद परिवारों की बच्चियों के सामूहिक विवाह के आयोजन भी समय-समय पर करवाए जाते हैं। 1 अक्टूबर को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भैरव धाम पर धार्मिक झंडे भी चढ़ाए। भैरव धाम पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम भी किए गए है।
श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है मनोकामना स्तम्भ 

धाम पर स्थित मनोकामना स्तम्भ श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भैरव धाम की धार्मिक गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829223268 पर अविनाश सेन और 9414003232 पर प्रकाश राका से ली जा सकती है। गौरतलब है कि मसाणिया भैरव धाम की मान्यता एवं ख्याति दिनप्रतिदिन बढ़ रही है और पूरे साल श्रदालुओं का आना बना रहता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now