लाडनूं की श्रीराम बस्ती व विवेकानन्द बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी को, इससे पूर्व निकाली जाएगी वाहन रैली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की श्रीराम बस्ती व विवेकानन्द बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी को, इससे पूर्व निकाली जाएगी वाहन रैली

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में लाडनूं नगर में 1 फरवरी को यहां की श्रीराम बस्ती व विवेकानंद बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। संघ के सह जिला कार्यवाह रामनिवास पुरी ने बताया कि लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्र में 1 फरवरी को ग्राम लेड़ी, कसूम्बी, रोडू, सुनारी, ओड़ींट, हुडास, रोजा में भी हिन्दू सम्मेलन होंगे।आयोजन समिति के प्रमुख नरेंद्र प्रसाद स्वामी ने बताया कि लाडनूं नगर में 1 फरवरी को श्रीराम बस्ती का हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम कनक श्याम विद्या मंदिर में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इससे पूर्व कुम्हारों के मोहल्ले में स्थित ठाकुरजी के मन्दिर से प्रातः 9 बजे महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा शुभारम्भ की जायेगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कनक श्याम विद्या मंदिर पहुंचेगी। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया सारनाथ आश्रम फतेहपुर शेखावाटी के संत रोशन नाथ महाराज के पावन सान्निध्य में प्रातः 11 बजे हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम किया जायेगा। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अशोक वाजपेयी होंगे। इससे पूर्व 30 जनवरी शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली जायेगी। नितेश माथुर ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक हिन्दू घर से एक-एक कटोरी अन्न व घी का संग्रह किया जा रहा है तथा कैलाश घोड़ेला ने बताया कि सभी लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। इधर विवेकानन्द बस्ती का हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम 1 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। नवीन नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम में गोवत्स विठ्ठल महाराज जोधपुर का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्रीकांत होंगे। कार्यक्रम संयोजक नोरतन मल सोनी ने बताया कि बस्ती में प्रत्येक हिन्दू घर से अन्न व घी का संग्रह किया जा रहा है तथा 30 जनवरी शुक्रवार को अपराह्न 4.15 बजे वाहन रैली निकाली जायेगी।लक्ष्मीपत सोनी ने बताया कि 1 फरवरी को सुबह 9 बजे संतोषी माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुभारम्भ होकर आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा भजनों व लघु नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now