‘डीडवाना से लाडनूं के बीच किसी भी होटल में हम खाने के रूपए नहीं देते’….’हम एमएलए के आदमी हैं,…अबकी बार जान से मार देंगे।’, ओम बन्ना होटल में खाने के बाद पैसे मांगने पर रौब दिखाया, गाली-गलौच, मारपीट और तोड़फोड़ व लूट-खसोट की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘डीडवाना से लाडनूं के बीच किसी भी होटल में हम खाने के रूपए नहीं देते’….’हम एमएलए के आदमी हैं,…अबकी बार जान से मार देंगे।’,

ओम बन्ना होटल में खाने के बाद पैसे मांगने पर रौब दिखाया, गाली-गलौच, मारपीट और तोड़फोड़ व लूट-खसोट की

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डीडवाना रोड पर एक होटल पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर नाराज होकर दो युवकों ने होटल में खासा उत्पात मचाया। होटल में तोड़फोड़ की, अभद्र गाली-गलौच व मारपीट की और लूट-खसोट करने के साथ ही अपने राजनीतिक प्रभाव की चेतावनी देकर पुलिस में रिपोर्ट नहीं देने के लिए धमकाया। इस बारे में स्थानीय पुलिस थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित सतबीर मेघवाल (20) पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल निवासी डाबड़ी (लाडनूं) ने लिखा है कि डीडवाना मेगा हाईवे पर भारत गैस एजेंसी के सामने उसने ओम बन्ना होटल को पिछले दो महिने से किराये पर ली है और उसे चला रहा है। 28 फरवरी को लगभग 8.30 बजे रामेश्वरलाल जाट मिण्डासरी व श्रवणकुमार जाट उर्फ डैनी बादेड़ उसकी होटल में आए, वे शराब के नशे में धुत थे और आकर कहा, भोजन लगाओ। उसने उनका भोजन लगा दिया। भोजन के बाद जब रूपए मांगे, तो उन्होंने अभद्र व जातिसूचक गालियां निकालते हुए कहा, ‘तेरी हिम्मत कैसे हो गयी रूपए मांगने की। डीडवाना से लाडनूं के बीच जितनी भी होटल है, हम एक को भी खाने के रूपए नहीं देते हैं।’ इस पर उसने कहा कि उनको भोजन के रूपए तो देने ही पड़ेगें, तब वे बोले, ‘तू कहां का है, तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई, हमसे रूपए मांगने की।’ इतना कहने के साथ ही उसके साथ मारपीट कर गल्ले को तोड़कर उसमें से लगभग 2500 रूपए निकाल लिए तथा उसकी प्लास्टिक की टेबल तोड़ दी, चारपाई को फेंक दिया। साथ ही धमकी दी कि ‘इधर होटल चलाना है, तो हमें फ्री में खाना खिलाना पड़ेगा, नहीं तो होटल नहीं चलने देंगें। हम एमएलए के आदमी हैं। अगर मुकदमा किया तो अबकी बार जान से मार देंगें।’ होटल संचालक सतबीर मेघवाल ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वृताधिकारी जांच राजेन्द्र कुमार बुरडक (आरपीएस) के सुपुर्द की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now