कब थमेगा लाडनूं तहसील क्षेत्र में चोरी और लूट का सिलसिला? जसवंतगढ थानांतर्गत रामपुर में घर वाले सोए रहे और चोरों सोने-चांदी के गहनों व नकदी से भरी एक अटैची व दो बक्से उड़ाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कब थमेगा लाडनूं तहसील क्षेत्र में चोरी और लूट का सिलसिला?

जसवंतगढ थानांतर्गत रामपुर में घर वाले सोए रहे और चोरों सोने-चांदी के गहनों व नकदी से भरी एक अटैची व दो बक्से उड़ाए

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी व लूट की वारदातों से लोग खासे परेशान हैं। हीरावती गांव की एक करोड़ की चोरियों को लेकर तो ग्रामीण पिछले करीब डेढ़ माह से धरने पर बैठे हैं। फिर एक ज्वैलर्स से लाखों की लूट हो गई, जसवंतगढ में पैट्रोल पंप पर रात को डेढ़-दो बजे लूट हुई और दो दिनों में ही रामपुर गांव में रात एक बजे करीब लाखों की चोरी हो गई। यह जसवंतगढ़ पुलिस थानांतर्गत रामपुरिया गांव में एक मकान में रात को एक बजे से पहले ही चोरों ने गेट और अन्य ताले तोड़ कर एक अटैची और दो बक्से उड़ा कर ले गए, जिनमें सोने-चांदी के 8.15 लाख रुपयों के जेवरात वगैरह चोरों के हाथ लग गए।

रिपोर्ट में बताए ये सब गहने व नकदी

इस चोरी की रिपोर्ट शिवभगवान (29) पुत्र रामदयाल स्वामी निवासी रामपुरा ने देकर बताया है कि वे 25 अक्टूबर को अपने घर में सो रहे थे। रात को 1 बजे जागने पर देखा कि उनके घर के गेट व मकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने वहां मकान में रखी अटैची व दो बक्से नहीं मिले, जिसको अज्ञात चोर चोरी करके ले गये। इनमें उनका सामान जोड़ चांदी का 8 नग 2, चांदी का सिक्का 16 नग, चांदी पीस 4, सोने का बोरला 5, सोने की कंठी थी, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख है और 15 हजार रपये नगद को लेकर गये हैं। इस रिपोर्ट को धारा 331 (4), 305 (A) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक इकबाल खां को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now