लाडनूं में ब्लॉक स्तरीय महिला संगोष्ठी 16 नवम्बर को, तैयारियां हुई तेज, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लाडनूं की विशेष बैठक आयोजित, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा का किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ब्लॉक स्तरीय महिला संगोष्ठी 16 नवम्बर को, तैयारियां हुई तेज,

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लाडनूं की विशेष बैठक आयोजित, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा का किया स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लाडनूं की विशेष बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा की अध्यक्षता में सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। बैठक में आगामी महिला संगोष्ठी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संभाग महिला मंत्री एवं प्रवासी कार्यकर्ता मंजू चौहान विशेष रूप से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। ब्लॉक मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 नवम्बर को प्रस्तावित महिला संगोष्ठी की पूर्व तैयारियों की समीक्षा एवं आयोजन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था। इस दौरान संगोष्ठी के आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं एवं संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा महिला कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में महिला शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि संगठन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका और मजबूत हो सके। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के वाइस प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत होने पर संगठन की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में शर्मा ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान हेतु संगठनात्मक एकता एवं प्रयासों पर बल दिया। संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान ने महिला संगोष्ठी की रूपरेखा विस्तार पूर्वक प्रस्तुत करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी और सहयोग का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रधानाचार्य सदस्य रामचंद्र भाटी, प्रयोगशाला सदस्य लक्ष्मण दास स्वामी, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, महिला मंत्री पूनम वर्मा, उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, उपसभाध्यक्ष कमल किशोर जांगिड़, महिला शिक्षक सदस्य मुकेश कंवर, पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता शर्मा, जिला महासमिति सदस्य मन्नालाल, योगेश शर्मा, अजीत सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी राम सिंह रैगर सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री प्रवीण शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now