कौशल विकास और स्वावलंबन में सहायक है महिला स्वयं सहायता समूह- रावत खां, लाडनूं में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगरपालिका द्वारा किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कौशल विकास और स्वावलंबन में सहायक है महिला स्वयं सहायता समूह- रावत खां,

लाडनूं में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगरपालिका द्वारा किया गया सम्मानित

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका कार्यालय में शक्ति वंदन समारोह आयोजित किया जाकर शहर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। दीनदयाल अन्त्योदय समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत इस शक्ति वंदन समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया जाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खां ने कहा कि महिलाएं अपने छोटे-छोटे समूह बनाकर कौशल विकास के साथ स्वावलंबन की तरफ सफलतापूर्वक कदम बढा रही हैं। राज्य और केन्द्र सरकारों द्वारा ऐसी जुझारू और आत्मोन्नति के लिए समर्पित महिलाओं को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए सतत् जागरूक है और मदद के हाथ महिलाओं के साथ है। सबको उनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। अधिशाषी अधिकारी तोफिक अहमद ने मौजूद महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक संजय बारासा, अरविन्द धवल, रविन्द्र सिंह, पूजा धवल, रामरतन सैन, बाबूलाल ठोलिया, कल्पना खीची, रफीक, प्रवीण सिहं शेखावत, सुमित सैनी आदि समस्त पालिका कर्मचारी व पार्षदों में मुरलीधर सोनी, ओम प्रकाश सिंह मोहिल, मुरलीधर सोनी, बाबूलाल, श्याम सुन्दर गुर्जर, बाबुलाल प्रजापत, बच्छराज तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं में बिदाम, मुरली जांगिड़, सुरेश खींची, अली असगर आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now