खाद्य सुरक्षा योजना में चयन प्रक्रिया में तेजी, लाडनूं में एसडीएम की देखरेख में नगर पालिका में बीएलओ द्वारा शुरू किया गया कार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खाद्य सुरक्षा योजना में चयन प्रक्रिया में तेजी,

लाडनूं में एसडीएम की देखरेख में नगर पालिका में बीएलओ द्वारा शुरू किया गया कार्य

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के अन्तर्गत वंचित रहे पात्र परिवारों को जोड़ने के लिए पिछले जनवरी माह से शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया में अब उन्हें चयनित किए जाने और ऑनलाइन किया जाकर योजना के तहत लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है। इसके तहत उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार के निर्देशन व निगरानी में लाडनूं क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। यहां शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना में चयन के लिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में आवेदन फार्मों को चैक करने और प्रक्रिया को आगे बढाने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को इस कार्य को देखने और अपने वार्ड के आवेदन पत्रों के बारे में जानकारी करने के लिए वार्ड सं. 25 की पार्षद व महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने सभी बीएलओ से जानकारी ली। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बीएलओ के अलावा नगर पालिका के स्टाफ में से अखिलेश पारीक, विकास लोहिया, विकास बारासा, राजकुमार आदि भी इस कार्य में सहयोगार्थ जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को भारत सरकार ने अधिनियम पारित करके निम्न आय वर्ग के परिवारों को गुणवतापूर्ण खाद्यान्न उपलबध करवाने के लिए शुरू किया था। राजस्थान में इस योजना के तहत प्रतिव्यक्ति 5 किग्रा अनाज का लाभ प्रतिमाह इन परिवारों को दिया जा रहा है, जिनका वितरण आधार कार्ड, राशन कार्ड व पोस मशीनों द्वारा किया जा रहा है।

 

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now