अयोध्या मंदिर के लिए पीले चावल व निमंत्रण पत्र वितरित कर दिया न्यौता, विहिप द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में अक्षत पहुंचाए जाने पर स्टाफ ने किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अयोध्या मंदिर के लिए पीले चावल व निमंत्रण पत्र वितरित कर दिया न्यौता,

विहिप द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में अक्षत पहुंचाए जाने पर स्टाफ ने किया स्वागत

लाडनूं। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण पत्र और पीले चावल वितरण का कार्यक्रम यहां जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री नरेन्द्र भोजक ये पीले चावल और निमंत्रण पत्र लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे और सबको न्यौता दिया। उन्होंने 22 जनवरी को घर-घर में दीपक जला कर दीपावली की तरह खुशियां मनाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने, अपने निकटतम मंदिरों में जाने के लिए बताया। भोजक ने विश्वविद्यालय के स्टाफ के सभी सदस्यों को पीले चावल दिए। सभी ने पीले अक्षत का स्वागत किया। इस अवसर पर दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, प्रगति चौरड़िया, डा. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डा. रविन्द्र सिंह राठौड़, डा. वीरेंद्र भाटी मंगल, डा. सत्यनारायण भारद्वाज, डा. विनोद कस्वां, अभिषेक चारण, दीपक माथुर, शरद जैन सुधांशु, विजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सारण, रामनारायण गैणा, अमीलाल चाहर, मदन सिंह, सुरेश पारीक, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now