*छोटा भाई शुभम जेईई एडवांस में चयनित व बडा भाई आयुष सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर बना*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*छोटा भाई शुभम जेईई एडवांस में चयनित व बडा भाई आयुष सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर बना*

लक्षमणगढ (बाबूलाल सैनी पत्रकार)। यहां बगड़िया स्कूल में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित सुमन सैनी व मोदी संस्थान में लेखाधिकारी राजकुमार सैनी के पुत्रों ने एक साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर सफलता का परचम लहराते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सैनी ने बताया कि सैनी दम्पति के बड़े पुत्र आयुष का सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है, जबकि छोटे पुत्र शुभम ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल करते हुए अपनी योग्यता का परचम लहराया है। शुभम ने जेईई एडवांस 2024 के घोषित परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर जनरल में 10650वीं रैंक व ओबीसी वर्ग में 2371वीं रैंक हासिल कर रिकार्ड कायम किया है। शुभम ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर कीर्तिमान बनाया है। दोनों भाइयों ने प्रारंभिक शिक्षा बगड़िया स्कूल से हासिल करने के बाद सीकर में कोचिंग कर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों भाइयों की शानदार सफलता पर प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now