भाजपा की तीन राज्यों में हुई ऐतिहासिक जीत पर लाडनूं में मनाया गया विजयोत्सव, ठा. करणीसिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पटाखे छोड़े, मिठाइयां खिलाई और नारेबाजी कर खुशी जताई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा की तीन राज्यों में हुई ऐतिहासिक जीत पर लाडनूं में मनाया गया विजयोत्सव,

ठा. करणीसिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पटाखे छोड़े, मिठाइयां खिलाई और नारेबाजी कर खुशी जताई

लाडनूं (kalamkala.in)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और तीन प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त प्रचंड जनादेश के उपलक्ष में यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े, परस्पर मिठाई खिलाई और नारेबाजी करके खुशी का इजहार किया। रविवार को सायंकाल यहां गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लासपूर्वक विजय उत्सव मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाद गांधी चौक पहुंच कर पटाखे फोड़े और आते-जाते लोगों को मिठाई खिलाई और भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, जिला मंत्री नीतेश माथुर, दीपक जांगिड़, मोहनसिंह चौहान, बाबूलाल प्रजापत, मदन गोपाल नवहाल, तेजकरण सांखला, महेन्द्र सेठी, रूबल बड़जात्या, श्यामसुंदर शर्मा, मुकेश शर्मा, तेजकरण भोजक, असगर अली शेख, खेमराज कलाल, महेन्द्र सिंह चारण, सुरेश खींची, अनूप तिवाड़ी आदि शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now