सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यविधि बताई और जल शोधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्लांट का भ्रमण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यविधि बताई और जल शोधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी

सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्लांट का भ्रमण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यविधि के बारे में बताया और समझाया गया। अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय सैनिक वेलफेयर स्कूल के विद्यार्थियों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें दूषित जल शोधन की कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया।
रुडीप के सहायक अभियंता रियाज अहमद ने स्क्रीनिंग, ग्रिट चैंबर, सेंटलिंग टैंक, सलज प्रबंधन के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। सहायक कंस्ट्रक्शन मैनेजर राम कुमार सिंघल ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जैविक उपचार, एरिएशन, पुनः अवसादन व कीटाणु शोधन के बारे में उन्हें जानकारी दी। विभाग़ के सपोर्ट इंजिनियर शेर मोहम्मद ने विद्यार्थियों को उपचारित जल के पुनः उपयोग की जानकारी दी और सीवरेज कार्य प्रणाली को समझाया। एल.एंड टी. के राजेश और सूरज ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग के उपयोग को बंद करने का आह्वान किया और सीवरेज प्रणाली में प्लास्टिक बैग से आने वाली रूकावट के बारे में बताया। विद्यालय के निदेशक दिनेश लंबा ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी जागरूक हों और सीवर कार्य प्रणाली को समझकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बन सकें। रुडीप के असलम खान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
विद्यार्थी भ्रमण के दौरान सोशल सेफगार्ड नवल सिंह, महेश, एलएंडटी के जीवन, रामकिशोर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now