टेगोरिएन्स ने तिरंगा रैली निकाल मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। टैगोर शिक्षण संस्थान निम्बी जोधां में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव की श्रंखला में शनिवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली मे सेकेंडरी स्तर के छात्र-छात्राओ ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जोश के साथ हिस्सा लिया और देश भक्ति के नारे  गुंजाए। पुलिस डिपार्टमेंट से रामचंद्र विश्नोई व केसाराम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली का नेतृत्व एनसीसी कैडेट्स ने किया। इस तिरंगा यात्रा में टैगोर संस्थान के निदेशक गुलाब सिंह शेखावत, टैगोर कॉलेज के प्रिंसिपल बाबूलाल कंडावरिया, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह सिंधु और टैगोर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा ने भी रैली में अपनी भागीदारी दी और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर एनसीसी एएनओ रविंद्र सिंह जोधा, भैरू सिंह, सीताराम सेन, सुमन माली, पूजा जोधा, प्रियंका जोशी, नीलम सेन, ज्योति पारीक, कौशल्या स्वामी, किरण अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी, गोपाल सोनी, रुकमकेश स्वामी, मोहनराम आदि ने रैली के आयोजन में सहयोग किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

शहर चुनें

Follow Us Now