ध्यावा में वारदात कर भागा और पुलिस ने जसवंतगढ में धर दबोचा, आपसी कहासुनी पर फावड़े से मार कर पत्नी की हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपसी कहासुनी पर फावड़े से मार कर पत्नी की हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार
ध्यावा में वारदात कर भागा और पुलिस ने जसवंतगढ में धर दबोचा
लाडनूं। आपसी कहासुनी के बाद जब बात मारपिटाई तक पहुंची, तो पति ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा और इसके कारण उसकी मौत हो गई। अब यह हत्या का आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। यह वारदात लाडनूं तहसील के ध्यावा गांव की है, जहां गत 16 अगस्त को जसवंतगढ पुलिस थाने में दर्ज किए गए एक मामले में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आपसी कहासुनी के बादे पति की पिटाई से गंभीर घायल पत्नी को जयपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ध्यावा से भागा आरोपी जसवंतगढ में मिला

थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि लाछड़ी निवासी श्रवण कुमार पुत्र नाथूराम जाट ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत करके बताया कि गत 13 अगस्त को उसकी बहन कमला व भांजी सुमित्रा खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान घरेलु कलह के चलते कमला के सिर पर उसके पति ने फावड़े से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पहले डीडवाना व बाद में जयपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान कमला (40) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी पति गोविंदराम पुत्र मालाराम निवासी ध्यावा को जसवंतगढ़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। जसवंतगढ़ पुलिस आरोपी से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रही है।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now