मूंडवा में शहरी नरेगा में 1355 जोब कार्ड बने, 9 सितम्बर से होंगे काम शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूंडवा में 10 पट्टे वितरित किए, अब तक कुल 750 पट्टों का वितरण

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। नगर पालिका मूण्डवा कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अजमेर संभाग से लगे प्रेक्षक भंवरसिंह चारण ने अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा पट्टे वितरण किया जाने की मंशा के अनुरूप कार्य किये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिये। अधिशाषी अधिकारी पिन्टुलाल जाट ने बताया कि अब तक पालिका द्वारा 750 पट्टों का वितरण किया जा चुका हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओ में लम्बित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शीघ्र ही निष्पादन करना बताया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना का 9 सितम्बर से शुभारंभ होने जा रहा हैं। इसके लिए अब तक पालिका में 1355 जॉब कार्ड जारी किये जा चुके हैं। जिन परिवारों ने जॉब कार्ड बनावा हैं, उन्हें कार्य की मांग करने की जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश मुण्डेल, पार्षद जगदीश प्रसाद, समाजसेवी सुभाष कन्दोई, दिलीप खिची व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now