लाडनूं के प्रजापति भवन में एक दिवसीय निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर 17 मई को, वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के साथ मिलकर भारत विकास परिषद कर रही है शिविर का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के प्रजापति भवन में एक दिवसीय निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर 17 मई को,

वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के साथ मिलकर भारत विकास परिषद कर रही है शिविर का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर 17 मई रविवार को प्रजापति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस परामर्श शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजन भारत विकास परिषद के संरक्षक सुशील कुमार पीपलवा के निवास पर किया गया और विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 17 मई रविवार को आयोज्य निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का एक दिवसीय आयोजन भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं एवं वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के तत्वावधान में प्रजापति भवन में आयोजित किया जाएगा। शिविर में अस्थि एवं घुटने संबंधी रोगियों को इस बीमारी से बचाए जाने के लिए प्रोजेक्टर द्वारा उन्हें विस्तृत रूप से समझाया जाएगा और निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में आगंतुक रोगियों के परामर्श कार्य में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संदीप यादव अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर के लिए अस्थि एवं घुटने संबंधी रोगियों का रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया है। रोगी भारत विकास परिषद के किसी भी सदस्य को अपना नाम लिखवा कर इस शिविर का लाभ ले सकता है। इस बैठक में संरक्षक हनुमान मल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा व हंसराज सोनी, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सुरेश जाजू, कोषाध्यक्ष कैलाश घोडेला, सीए नितेश माथुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भाटी मंगल, गिरधर चौहान, ललित नारायण सोनी, गणेश चौहान, बछराज नागपुरिया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now