लाडनूं में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में हुई 160 मरीजों की जांच, 51 का किया ऑपरेशन के लिए चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में हुई 160 मरीजों की जांच, 51 का किया ऑपरेशन के लिए चयन

लाडनूं। सनातन मित्र मंडल एवं शंकरा आई होस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में यहा आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 160 आंखों के मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 51 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। शिव मंदिर के पास शांति भवन में आयोजित इस शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नेत्र रोगियों में से डॉ. कवलीन कोर ने कुल 51 रोगियों का चयन मोतियांबिंद आॅपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया। कुल 160 मरीजों की नैत्र जांच कर उन्हे ंपरामर्श दिया गया। चयन किए गए सभी रोगियों की आंखों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा, चयनित रोगियों को जयपुर शंकराआई होस्पिटल भेजा गया है। इन मरीजों को जयपुर ले जाना और वापस लाना भी निःशुल्क रखा गया है। शिविर में चिकित्सा कर्मी सरस्वती, अनसुइया, राजेंद्र माहिच, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने अपनी सेवाएं दी। सनातन मित्र मंडल के राजेश भोजक, ललित भोजक, गिरधारी प्रजापत, लालचंद नागपुरिया, रामचंद्र स्वामी, भागीरथ प्रजापत, गोपाल नागपुरिया, दामोदर पारीक प्रवीण सिंह, आकाश भार्गव, तरुण वर्मा, रायचंद भोजक, रोहित वर्मा ने शिविर की समस्त व्यवस्थाएं संभाली।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now