एनएसएस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 47 यूनिट रक्त का संग्रहण, छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एनएसएस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 47 यूनिट रक्त का संग्रहण,

छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 47 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारम्भ करते हुए कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे उसके दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद की मदद हो सकेगी। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस रक्तदान शिविर में इस अवसर पर विशेषाअधिकारी प्रो. नलिन के. शास्त्री, कुलसचिव प्रो. बीएल जैन, प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, उप कुलसचिव विनीत सुराणा आदि मौजूद रहे। शिविर में एनएसएस की सभी स्वयंसेवी छात्राओं के अलावा आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं शिक्षा विभाग की बीएड व एमएड की छात्राध्यापिकाओं एवं सभी स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के स्टाफ ने भी भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में रक्त संग्रहण के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने अपनी सेवाऐं दी, जिनमें एसएमओ डा. पीएस आरोड़ा, नर्सिंग आॅफिसर जयसिंह शेखावत, सुमन मेघवाल व अन्य चिकित्साकर्मियों में नरेन्द्र सिंह, ओमसिंह, धर्मेन्द्र काला, रामचन्द्र बांगड़ा, जितेन्द्र व किशनलाल शामिल थे। शिविर में एनएसएस प्रभारी डा. आभासिंह एवं डा. रविन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एनएसएस व एनसीसी की छात्राओं ने स्वयंसेवी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now