85 वर्ष की उम्र में भी जिंदा दिल इंसान है गीत और गजलकार डॉ. विनोद सोमानी हंस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मानसून के सुहावने मौसम में ‘‘म्हैं गाऊं मन रा गीत’’ पुस्तक का प्रकाशन

नारी शक्ति की प्रतिरूप स्वर्गीय डॉ. शकुंतला मित्तल किरण को समर्पित राजस्थानी भाषा की इस पुस्तक की समीक्षा मुख्यमंत्री के सलाहकार और सुप्रसिद्ध कवि फारुख अफरीदी ने की है।

अजमेर (एसपी मित्तल)। यूं तो देश में गजल, गीत आदि लिखने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन 85 वर्ष की उम्र में भी लेखन का कार्य किया जाता रहे तो यह इंसान की जिंदादिली ही है। ऐसी जिंदादिली अजमेर निवासी देश के ख्यातनाम गजल व गीतकार डॉ. विनोद सोमानी हंस दिखा रहे हैं। डॉ. हंस द्वारा लिखी ‘म्हैं गाऊं मन रा गीत’ नामक पुस्तक का प्रकाशन जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित साहित्यागार संस्थान की ओर से किया गया है। संस्थान के प्रमुख हिमांशु साहित्यागार ने बताया कि पुस्तक की सामग्री बेहद रुचिकर है। पुस्तक को मंगाने के लिए मोबाइल नंबर 9314202010 पर हिमांशु साहित्यगार से संपर्क किया जा सकता है। वहीं डॉ. विनोद सोमानी हंस का कहना है कि पुस्तक में जीवन के हर रंग का अहसास कराया गया है। इन दिनों जब मानसून का सुहावना मौसम चल रहा है, तब पुस्तक के गीत और गजलंे मन को आनंदित करेंगी।
डॉ. हंस ने अब तक 32 पुस्तकें लिखी हैं, इनमें से 9 राजस्थानी भाषा की है। जबकि शेष हिन्दी भाषा में है। ‘हैं गाऊं मन रा गीत’ पुस्तक को डॉ. हंस ने अध्यात्म, साहित्य, राजनीति एवं नारी शक्ति की प्रतिरूप और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय डॉ.शकुंतला मित्तल किरण को समर्पित किया है। पुस्तक की समीक्षा राजस्थान के सुप्रसिद्ध कवि और मुख्यमंत्री के सलाहकार फारुख अफरीदी ने लिखी है। अफरीदी का मानना है कि पुस्तक में लिखे गीत और गजलों की भाषा हर व्यक्ति को सुहावनी लगेगी। पुस्तक में लिखे गीत के माध्यम से राजस्थान की वीरता और बलिदान का भी अहसास कराया गया है।
पुस्तक में प्रकाशित एक गीत-
सांची नाव
सतगुरु थांरी सांची नाव।

दरसण चावै अरपण कर दै,
क्यूं बाजारां पूछै भाव।
सतगुरु थांरी सांची नाव।।

यो संसार भटक रह्यौ है,
खोज फिरै गाँव-गाँव।
सतगुरु थांरी सांची नाव।।

मन दौड़ाया पार पड़े ना,
किया मिलेली ठांव।
सतगुरु थांरी सांची नाव।।

सतगुरु एक आसरौ सांचौ,
जठै मिलैली छांव।
सतगुरु थांरी सांची नाव।।
इस पुस्तक के लेखन के लिए मोबाइल नंबर 9351090005 पर डॉ. विनोद सोमानी हंस की हौंसला अफजाई की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि हंस के पुत्र श्याम सोमानी अजमेर के पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के उपाध्यक्ष हैं। श्याम सोमानी को भी अपने पिता की उपलब्धियों पर गर्व है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now