अयोध्या स्पेशल ट्रेन को जोधपुर-गोरखपुर वाया लाडनूं-दिल्ली रेगुलर चलाने की मांग, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं की लम्बे समय से चल रही मांग पूरी हो

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अयोध्या स्पेशल ट्रेन को जोधपुर-गोरखपुर वाया लाडनूं-दिल्ली रेगुलर चलाने की मांग,

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं की लम्बे समय से चल रही मांग पूरी हो

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। उत्तर पश्चिम रेलवे जोनल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनिल कुमार खटेड़ ने केंद्र सरकार से अयोध्या के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन, जो जोधपुर से वाया छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, सादुलपुर, रेवाड़ी, दिल्ली होकर चलाया है, उसको रेगुलर जोधपुर से गोरखपुर वाया अयोध्या चलाया जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर इस ट्रेन को रेगुलर चलाया जाता है, तो मेडता रोड़, डेगाना, रेण, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाती है और जोधपुर से गोरखपुर वाया मेडता रोड, डेगाना, रेण, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, दिल्ली होकर गुजरने से सभी लाभान्वित हो सकेंगे। खटेड़ ने बताया कि इसके लिए छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, सादुलपुर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों, सांसदों, विधायकों, जोनल व डिवीज़न के रेल सलाहकार समिति के सदस्यों की पिछले 9 सालों से इस ट्रेन को चलाने की मांग बार बार की जाती रही है, लेकिन हर बार डिब्बों (कोच) की कमी और रूट का हवाला देकर मांग को टाला जाता रहा था। अब जब जोधपुर से अयोध्या के लिए यह स्पेशल ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे चला रहा है, तो इसका मतलब डिब्बे भी उपलब्ध हैं और रूट की भी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने मांग की कि सबकी भावनाओं को ध्यान में रखकर इस आस्था ट्रेन को एक ट्रिप के बाद बंद नहीं किया जाये और इसको रेगुलर गोरखपुर तक वाया अयोध्या के लिए चालू रखा जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now