निम्बीजोधां रोड पर होटल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला मंगलपुरा के युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिजली करंट का संदेह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बीजोधां रोड पर होटल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला मंगलपुरा के युवक का शव,

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिजली करंट का संदेह

लाडनूं (रिपोर्टर अबू बकर बल्खी)। निम्बी जोधा हाईवे पर एक होटल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी मिली है। मृतक के शव को निजी वाहन की मदद से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया।

ट्रांसफार्मर से था कुछ दूर

मृतक के चाचा ने बताया कि निम्बीजोधां हाईवे पर होटल ग्रीन पॉइंट पर उनका भतीजा मुकेश माली निवासी मंगलपुरा रहता था। गुरुवार शाम को वह उनसे मिलने गए, तो वह होटल में नहीं मिला, जब आसपास और पिछली साईड में जाकर देखा तो वहां बिजली के ट्रांसफार्मर से कुछ दूरी पर वह पड़ा हुआ मिला। उसे वहां से उठाकर निजी वाहन से लाडनूं के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत बताया।

शरीर पर मिले कुछ निशान 

घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल गोपालराम बलारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया।  परिजनों की उपस्थिति में शरीर की शिनाख्त करने पर मृतक की पीठ, पैर व कान के पास निशानात मिले है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होने की संभावना है।

इनका कहना है-

होटल के पास डीपी में लगे तार से करंट लगने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा।                    –मुकेश कुमार वर्मा, थानाधिकारी, पुलिस थाना,लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now