महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लाडनूं के गांधी चौक में कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लाडनूं के गांधी चौक में कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि 

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को यहां गांधी चौक में नगरपालिका की ओर से एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी तौफीक़ अहमद ने महात्मा गांधी के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। गांधी दर्शन समिति के संयोजक खींवाराम घिंटाला ने महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके सिद्धांतों के बारे में बताया। भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने बापू के सिद्धांतों का अनुगमन करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने रामधुन और महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पार्षद रेणु कोचर, जिला परिषद सदस्य जयराम बुरड़क, अब्दुल हमीद मोयल, शिम्भुसिंह जैतमाल, संजय बारासा, भंवरसिंह, नंदकिशोर चौधरी, वेदप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now