पदमपुरा में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन 16 अप्रेल से, प्रभातफेरी, सत्संग व मंगल कलश के साथ होगा शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पदमपुरा में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन 16 अप्रेल से, प्रभातफेरी, सत्संग व मंगल कलश के साथ होगा शुभारंभ

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम पदमपुरा (आसोटा) में आगामी 16 अप्रेल मंगलवार से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य खींवाराम घींटाला परिवार की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में भागवत कथा का वाचन श्री हरिशरण महाराज वृंदावन करेंगे। इस अवसर पर 16 अप्रेल को सुबह 8.15 बजे ठाकुर जी मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो घींटाला सदन पहुंच कर सम्पन्न होगी। 16 अप्रेल मंगलवार से ही भागवत ज्ञानयज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रातः 4.15 बजे से 6.15 बजे तक प्रभातफेरी व सत्संग का आयोजन होगा। कथावाचन का समय प्रतिदिन सुबह 11.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक रहेगा। हवन एवं पूर्णाहुति 22 अप्रेल सोमवार को सायं 7.15 बजे किया जाएगा। इसी दिन रात्रि 9.15 बजे से जागरण का आयोजन होगा और 23 अप्रेल मंगलवार को सुबह 10.15 बजे प्रसादी व अजुंणा का कार्यक्रम रहेगा। विभिन्न गांवों से कथा श्रवण के लिए आने वाले श्रद्धालु महिला-पुरुषों के लिए आवागमन हेतु बसों की व्यवस्था की जा रही है। सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। भागवत कथा आयोजन के लिए घींटाला परिवार के खींवाराम, मदनलाल, जगन्नाथ, हरफूल आदि सहित सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now