विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, नशा ना करने की दिलाई शपथ
लाडनूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता एवं तालुका विधिक सेवा समिति लाडनूं की अध्यक्ष सुषमा पारीक के निर्देशानुसार स्थानीय श्री बापुजी नर्सिंग काॅलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को जीवन में कभी नशा न करने सम्बंधी शपथ दिलाई गई और तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से जीवन भर दूर रहने की सलाह व प्रेरणा प्रदान की गई। इस अवसर पर काॅलेज के डायरेक्टर ओमप्रकाश गुर्जर, सचिव डाॅ. ईशा गुर्जर, मुकेश कुमार, आकाश वर्मा, विकास शर्मा और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई और बताया कि अगर आपको जिंदगी से प्यार है तो जीवन में हमेशा तंबाकू से इन्कार करें।







