लाडनूं में सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रमिको को दी सुरक्षा सम्बंधी जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रमिको को दी सुरक्षा सम्बंधी जानकारी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रूडीप के सहायक अभियंता रियाज अहमद ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। सड़क पर कार्य करते हुए लापरवाही नही करें और सड़क पर यातायात निकलने मे किसी प्रकार की परेशानी भी न हो और आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। रुडिप केंप के असलम खान ने श्रमिकों को कहा कि श्रमिकांे को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और आमजन के प्रति पूरा ध्यान रखने की सलाह दी। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एसओटी रामकिशोर श्रमिक विनोद, अजीत, सतविंद्र सहित सभी शर्मिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now