प्रथम विश्व ध्यान दिवस पर ‘भावना योग’ ध्यान का किया सामुहिक अभ्यास, जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रथम विश्व ध्यान दिवस पर ‘भावना योग’ ध्यान का किया सामुहिक अभ्यास,

जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ आयोजन

जसवंतगढ़ (kalamkala)। जसवंतगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान वृन्दा फाऊंडेशन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में आयोजित विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भावना योग ध्यान का अभ्यास किया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 दिसंबर को घोषित विश्व ध्यान दिवस (वर्ल्ड मेडिटेशन डे) घोषित महत्वपूर्ण दिन बच्चों में विशेष संस्कार देने के लिए स्कूल में “भावना योग” का अभ्यास करवाया गया।
ध्यान की “भावना योग” पद्दति भारत के प्रख्यात् जैन संत प्रमाण सागर जी महाराज द्वारा बताया गया अद्भुत योग है, जिसका लाभ उठाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मक बन सकता है। ‘भावना योग’ का अभ्यास उपलब्ध संसाधनों में ही संतोष पूर्ण एवं प्रसन्नतापूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपने-अपने टीचर्स के साथ ‘भावना योग’ ध्यान के अभ्यास में श्वास-प्रवास और ओंकार के साथ शुभ-मंगल व सकारात्मक भावनाओं का ध्यान करते हैं, जिससे बच्चों के जीवन में पोजिटिव परिवर्तन देखने को मिलते हैं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल शुभांगी जैन, स्कूल फाउंडर अंजनी कुमार सारस्वत सहित स्टाफ एवं सैंकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now