जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण। गांव रूण की निर्माणाधीन टंकी 100 दिन में बनकर सप्लाई होगी शुरू।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।
गांव रूण की निर्माणाधीन टंकी 100 दिन में बनकर सप्लाई होगी शुरू।
मूण्डवा।(न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। जल जीवन मिशन के तहत मूंडवा क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई गांवो में किया। वरिष्ठ लेखाकार सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सहायक अभियंता अजयकुमार मीणा और कनिष्ठ अभियंता मानसिंह रेवाड़ ने संखवास, कंकड़ाय,भदोरा, माणकपुर, धुंधयाड़ी, बूनरावता ,सेनणी, रूण, खजवाना और फिरोजपूरा गांवो में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान रूण 132 जीएसएस के पास बन रही पानी की टंकी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह पानी की टंकी 100 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी और वंचित ग्रामीणों को नहरी पानी मिलने लगेगा, इसी प्रकार टंकी वाली लाइन में ट्यूबवेलों को भी जोड़ दिया जाएगा, इन्होंने बताया कि बरसों पुरानी पश्चिमी भाग में रहने वाले ग्रामीणों की मांग अब पूरी हुई है और इस टंकी के बनने से प्रत्येक मोहल्ले में अच्छे प्रेशर से बिना मोटर पानी घरों तक पहुंच जाएगा, इसी प्रकार टंकी निर्माण के दौरान वंचित मोहल्लों में पानी की नई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया जाएगा और उसके बाद वंचित आधे गांव में पाइप लाइन डाली जाएगी। लगभग 57 लाख रुपयों की लागत से 4 लाख लीटर क्षमता वाली 18 मीटर ऊंचाई की इस टंकी से गांव और ढाणियों में पानी पहुंचाया जाएगा और रूण गांव और ढाणियों की पीने के पानी की दशकों पुरानी समस्या हल हो जाएगी। गौरतलब है कि लगभग 6 साल पहले गांव रूण के लिए एक पानी की टंकी स्वीकृत हुई थी, मगर किसी कारणवश उस टंकी को धरातल से नीची जगह पर बना दिया गया इस वजह से रूण गांव के पश्चिमी भाग के कई मोहल्ले पिछले ढाई साल से नहर के पानी से वंचित रह गए थे, ऐसे में जागरूक नागरिकों और जलदाय विभाग के प्रयासों से राज्य सरकार ने एक और पानी की टंकी समस्या ग्रस्त मोहल्लों के लिए स्वीकृत की, यह टंकी बनने से ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। इस मौके पर सहायक अभियंता अजयकुमार मीणा ,कनिष्ठ अभियंता मानसिंह रेवाड़, फखरुद्दीन खोखर, वरिष्ठ लेखाकार सुरेंद्र उपाध्याय, रघुनाथ सिंह, शिवलाल उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now