सात दिवसीय स्काउट मास्टर- गाइड कैप्टन कोर्स शिविर में बताए साइबर क्राइम से बचाव के उपाय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सात दिवसीय स्काउट मास्टर- गाइड कैप्टन कोर्स शिविर में बताए साइबर क्राइम से बचाव के उपाय

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां पाबोलाव के पास स्थित माधव कॉलेज में संचालित हो रहे सात दिवसीय स्काउट मास्टर- गाइड कैप्टन कोर्स शिविर के चौथे दिन पुलिस थाना जसवंतगढ़ के थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने शिविर में मध्याह्न पूर्व में सभी स्काउट-गाइड को सम्बोधित करते हुए उन्हें साइबर क्राइम पर विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। प्रारंभ में मुख्य अतिथि आसोटा सरपंच हरदयाल रुलानिया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर माधव कॉलेज के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह ओड़ींट भी उपस्थित रहे।यह सात दिवसीय शिविर लीडर जगदीश गुर्जर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। शिविर के सह संचालक भंवरुदीन शेख, थानाराम थालोड़, जीवन बगड़िया, दिनेश गौड़, गजेंद्र गेपाला, रामकुमार, सूरज, सुरेन्द्र, सुखराम कार्य कर रहे हैं। स्थानीय संघ के सचिव गोकुल शर्मा, सयुंक्त सचिव हंसध्वनि शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, स्काउट मास्टर नरपत सिंह राठौड़, भंवरा राम सिंवर शिविर में विशिष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now