कहीं व्यापार करे-रहे, पर जन्मभूमि का लगाव हमेशा विकास के लिए प्रभावित करता है- डा. दिनेश फुलवारिया, महात्मा गांधी विद्यालय को सबलावत परिवार द्वारा भेंट ‘प्रिंटर विथ स्केनर’ का उद्घाटन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कहीं व्यापार करे-रहे, पर जन्मभूमि का लगाव हमेशा विकास के लिए प्रभावित करता है- डा. दिनेश फुलवारिया,

महात्मा गांधी विद्यालय को सबलावत परिवार द्वारा भेंट ‘प्रिंटर विथ स्केनर’ का उद्घाटन

पवन पहाड़िया, पत्रकार। डेह (kalamkala.in)। जिसका लगाव जन्मभूमि से रहता है, वह कहीं भी रहे, कहीं व्यापार करे, पर उनका ध्यान हमेशा अपनी जन्मभूमि के विकास की तरफ ही रहता है। यह बात महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राइकों की ढाणी डेह में भामाशाह हुलाशचन्द सबलावत परिवार के पुत्रों श्रीपाल सुरेश सबलावत के द्वारा विद्यालय में भेंट किये ‘प्रिंटर मय स्केनर’ के उद्घाटन अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश फुलवारिया ने कही। विद्यालय के संस्था प्रधान रामदेव भाकर ने कहा कि डेह के समाजसेवी पवन पहाड़िया से पिछले दिनों बताई गई समस्या पर उनकी प्रेरणा से भामाशाह सबलावत परिवार का आभार जताते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा-कक्ष की भयंकर कमी है, जिसकी पूर्ति होना बच्चों के लिए अति आवश्यक है। प्रेरक व समाज सेवी पहाड़िया ने बताया कि भामाशाहों को अवगत करवाया जा चुका है, शीघ्र ही इसका भी निदान होगा। इस अवसर पर रविंद्रसिंह तंवर , रामकिशोर जांगिड़, एसएमसी सदस्य छोटूराम देवासी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर जांगिड़ ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now