मंगलपुरा के गांवों की ग्रामीण व सांस्कृतिक पहचान कायम रखी जाए, उन्हें नगर पालिका में नहीं मिलाया जाए, अखिल भारतीय किसान सभा ने अपने 8 सूत्रीय ज्ञापन में मंगलपुरा के मसले को दिया सर्वोच्च स्थान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा के गांवों की ग्रामीण व सांस्कृतिक पहचान कायम रखी जाए, उन्हें नगर पालिका में नहीं मिलाया जाए,

अखिल भारतीय किसान सभा ने अपने 8 सूत्रीय ज्ञापन में मंगलपुरा के मसले को दिया सर्वोच्च स्थान

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी के तत्वावधान में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मंगलपुरा पंचायत को नगरपालिका में शामिल करने को अव्यवहारिक व अवैधानिक बताते हुए मंगलपुरा पंचायत को पूर्ववत् बहाल किया जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में लिखा गया है कि लाडनूं शहर में मंगलपुरा पंचायत में शामिल मंगलपुरा, मालासी, गोरेड़ी, चक गोरेड़ी, नाटास, खिंदास की लाडनूं शहर दूरी 4 किमी है, लेकिन मंगलपुरा पंचायत में शामिल गावों के 40 प्रतिशत सिंचित होने कारण लोग खेतों में बसे हुए हैं। ग्राम चक गोरेड़ी, नाटास, खिंदास में आज तक कोई आवासीय पट्टा नहीं बना हुआ है। चक गोरेड़ी में लाडनूं-नागौर हाईवे के अलावा कोई कटाणी रास्ता नहीं है। नहर के पाईप लाईन डाले हुए ढाई साल हो गये है, अब तक चक गोरेड़ी ग्राम में नहर के पानी की सप्लाई चालु नहीं हुई है। नगर पालिका में शामिल करने पर ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा गरीबों के लिए, आवासीय खेतों में हौद व कृषि में सबसिडी से लोगों को वंचित होना पड़ेगा। उनकी ग्रामीण व सांस्कृतिक पहचान पर प्रभाव पडे़गा व बिजली, पानी, आवास आदि पर टेक्स का भार बढ़ेगा।

हाईटेंशन लाइन के ढीले तार कसवाए जाएं

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम चकगोरेड़ी में ग्यारह हजार केवी विद्युत लाइन के ढीले तारों को ठीक करवाया जाये। लाडनूं तहसील के किसानों को 2022-2023 को लगभग 40 प्रतिशत को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, जो तुरंत दिलाया जाये। खरीफ 2023 की अतिवृष्टि से खराब मूंग की फसल का मुआवजा व बीमा क्लेम दिया जाये।

नहरी पानी की नहीं मिलती बूंद भी

भड़ला-सीकर 765 केवी लाईन से प्रभावित किसानों को बाजार भाव से जमीन, मकान, डिग्गी, तारबंदी, पेड़-पौधे, फसल ट्यूबवैल आदि का एक मुश्त मुआवजा देने के बाद ही कार्य किया जाये। ग्राम टोकी, चन्द्राई, निम्बी रोड पर पुनियां-सारणों की ढाणियों में दो साल से नहर का मीठा पानी नहीं पहुंचा है, अत: तुरंत दिया जाये। टोकी, चन्द्राई, सारणों की ढाणियों में नहर पाईप लाईन डाली हुई होने पर भी पानी एक बूंद भी नहीं आ रहा है।आवश्यक कार्यवाही कर तुरन्त पानी दिलवाया जाये। अवैध तरीके से नहर लाईन में जो कनेक्शन किये हुए है, उनको तुरन्त हटवाया जाये। ज्ञापन देने वालों में दुर्गा राम खीचड़, मदन लाल बैरा, भंवर लाल सारण आदि थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now