अपनी सेवानिवृत्ति पर उपहार में दिया सिर्फ पेड़ और धार्मिक पुस्तक, किया वृक्षारोपण, लाडनूं के पर्यावरण प्रेमी सांवरमल शर्मा ने पेश की नायाब मिसाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपनी सेवानिवृत्ति पर उपहार में दिया सिर्फ पेड़ और धार्मिक पुस्तक, किया वृक्षारोपण,

लाडनूं के पर्यावरण प्रेमी सांवरमल शर्मा ने पेश की नायाब मिसाल

लाडनूं (kalamkala.in)। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर उस कार्मिक को उपहार दिए जाने की परम्परा रही है, लेकिन पर्यावरण प्रेमी सांवरमल शर्मा ने इस रिवाज को बदल डाला। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति पर कोई भी उपहार स्वीकार नहीं किया, बल्कि उपहार स्वरूप धार्मिक पुस्तक ग्रहण की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सम्बल प्रदान किया। राजकीय विद्यालय मंगलपुरा से सेवानिवृत्त हुए सांवरमल शर्मा की सेवानिवृत्ति पर यह एक अनूठा आयोजन रहा। लोगों में चर्या रही कि उन्होंने उपहार के रूप में केवल पेड़ ही प्राप्त किया। उन्होंने पिछली 2 तारीख को लगभग 300 पेड़ लगाए। अपनी 30 वर्ष की 6 सेवा पूर्ण कर मंगलपुरा में सेवानिवृत्ति पर आयोजित इस समारोह में उन्होंने किसी प्रकार का उपहार स्वीकार न करके पेड़ तथा धार्मिक पुस्तक ही ली और दूसरे दिन सभी परिवार जनों ने मिलकर सालासर में तथा मंगलपुरा में पेड़ लगाए। कार्यक्रम में कमांडर रवि शर्मा, व्याख्याता तारेश शर्मा तथा योगाचार्य धीरज शर्मा, रामावतार भड़ाना, राम सिंह उपनिदेशक कमल किशोर शर्मा ने भी पेड़ लगाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now