आजादी की गौरव पद यात्रा का कुचेरा में भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आजादी की गौरव पद यात्रा का कुचेरा में भव्य स्वागत

कुचेरा न्यूज़ रिपोर्टर महबूब खोखर

कुचेरा. मंगलवार सुबह 10:00 बजे कुचेरा भैरव चौराहे भैरव मंदिर नागौर विधानसभा क्षेत्र के फिरोजपुरा गांव से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा देश भक्ति गाने के साथ पहुंची पदयात्रा देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में निकाली गई आजादी गौरव यात्रा नागौर विधानसभा क्षेत्र के फिरोजपुरा फांटे से शुभारम्भ किया गया। जहां युवा नेता रामकिशोर डुकिया, मूंडवा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सदावत, पूर्व प्रधान प्रताप राम भाकर ,पप्पूराम डूकिया, मदनराम डूकिया व ग्रामीणों ने राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मकराना जाकिर हुसैन गेसावत, डीडवाना विधायक चेतन डुडी, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान, पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा, नागौर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लामरोड़ के स्वागत व पुष्प वर्षा के साथ आजादी गौरव यात्रा को रवाना किया। यह गौरव यात्रा फिरोजपुरा फांटा से रवाना होकर कुचेरा, लूणसरा, सांजू, खाटू, मनाना होते हुए 75 किमी की दुरी पैदल तय कर मकराना पहुंचेगी।
भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में निकाली जा रही आजादी गौरव यात्रा का मंगलवार सुबह कुचेरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां के प्राचीन भैरूंजी मन्दिर में वरिष्ट कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा, प्रेमसुख कड़वासरा, अजय जोशी,नगरपालिका उपाध्यक्ष हाकम अली खान, हनान अली कुरैशी, मनोनीत पार्षद ललित घाँची, पार्षद खीवराज घाँची, मनोनीत पार्षद रामलाल , कैलाश मिर्धा ,सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व शहरवासियों की ओर से पुष्प वर्षा व साफे मलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस गौरव यात्रा में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मकराना जाकिर हुसैन गेसावत, डीडवाना विधायक चेतन डुडी, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुंडवा घन श्याम (विक्की)सदावत, नागौर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लामरोड़, पूर्व उप प्रधान मुंडवा प्रताप राम भाकर, दुर्ग सिंह चौहान ,हनुमान बागड़ा, एडवोकेट भवँर लाल खुड़खूड़ीया, एडवोकेट चन्द्र प्रकाश मिर्धा कुचेरा, ओमप्रकाश ईनाणियां सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा पर पहुंचे। कुचेरा में स्वागत के बाद उन्होंने प्राचीन भैरव मन्दिर में दर्शन किए। उसके बाद किसानों के मसीहा बलदेव राम मिर्धा स्मारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा स्मारक पर पुष्पांजलि दी। उसके बाद जायल विधानसभा क्षेत्र लूणसरा, डेगाना विधानसभा क्षेत्र सांजू, खाटू मनाना होते हुए विधानसभा क्षेत्र मकराना की ओर निकले।
0

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

शहर चुनें

Follow Us Now