लाडनूं में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पर रोक के विरोध में शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पर रोक के विरोध में शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

लाडनूं । kalamkala.in राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लाडनू के अपने प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पर रोक के विरोध में लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री  व  शिक्षा मंत्री को उपखंड अधिकारी लाडनूं के माध्यम से ज्ञापन दिया गया । उपशाखा लाडनू के मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं किए गए कई बार आवेदन लेते हैं लेकिन स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगा देते हैं जिससे तृतीय श्रेणी अध्यापकों में भारी रोष है । जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगर सरकार तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण पर से रोक नहीं हटाई तो इसके विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा ।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के इस ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा, मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा,महिला मंत्री स्वाति ढाका ,भंवर सिंह ,नरेंद्र प्रसाद स्वामी, कमल किशोर जांगिड़ , राम सिंह भाटी, विजय राज वर्मा, संजय कुमार,पीयूष शर्मा , मन्नालाल टाक, गौरीशंकर सोनी, श्रीभगवान सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now