पहले ग्राम पंचायत रहे सांडास के साथ कांग्रेस राज में हुआ अन्याय, भेदभाव व उपेक्षित व्यवहार, अब भाजपा ने दिलाया वास्तविक हक, सांडास गांव को फिर से ग्राम पंचायत बनाए जाने पर भाजपा नेता करणीसिंह का किया गया भव्य स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पहले ग्राम पंचायत रहे सांडास के साथ कांग्रेस राज में हुआ अन्याय, भेदभाव व उपेक्षित व्यवहार, अब भाजपा ने दिलाया वास्तविक हक,

सांडास गांव को फिर से ग्राम पंचायत बनाए जाने पर भाजपा नेता करणीसिंह का किया गया भव्य स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और नई ग्राम पंचायतों के सृजन के आदेशों में लाडनूं तहसील के ग्राम साण्डास को ग्राम पंचायत बनाए जाने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के सांडास पहुंचने पर उनका साफा बंधवाकर कर स्वागत किया। ग्रामवासियों ने सांडास को फिर से ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम साण्डास देश की आजादी के समय से ही ग्राम पंचायत रहा था। पूर्व कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क के राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम पंचायत साण्डास से सरपंच बनने से ही हुई थी। बाद में राजनीतिक कारणों से ग्राम पंचायत साण्डास को विघटित कर दिया गया और लम्बे समय तक ग्राम साण्डास के साथ अन्याय ही चलता रहा। विगत 2019 के ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के समय में भी ग्राम सांडास के साथ भेदभाव किया गया और एक छोटे से राजस्व ग्राम मालगांव को ग्राम पंचायत का मुख्यालय बना दिया गया। कांग्रेस शासन के समय दीर्घकाल तक सांडास के लोग गहरी उपेक्षा के शिकार रहे। अब कहीं जाकर राज्य की भाजपा सरकार एवं लाडनूं के भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय लेते हुए का अपनी न्यायप्रियता का परिचय दिया और ग्राम साण्डास को उनका हक दिलवाया। सांडास वासियों के लम्बे संघर्ष एवं चल रही अभाव व उपेक्षा पूर्ण स्थितियों व व्यवहार से छुटकारा दिलाया गया। भाजपा सरकार द्वारा सांडास ग्राम को अब ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाया जाकर उन्हें उनका हक वापस दिलाया गया है। इसे लेकर सम्पूर्ण ग्राम में अति हर्ष का माहौल है और इस उपकार कार्य के लिए उन्होंने भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह का स्वागत किया। इन स्वागतकर्ताओं में पूर्णाराम मेघवाल, मंगल पुरी, हनुमानराम जाजड़ा व्याख्याता, दियालराम नायक, पूर्णाराम मूंड, मोहनाराम बिजारणिया, छोगाराम बिड़ियासर, शंकर नायक, भंवराराम मुंडा, रणवीरसिंह राठोड़, पांचाराम मेघवाल, कैलाश मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल वार्डपंच, हणमानसिंह राठौड़ वार्ड पंच, रामेश्वर लाल प्रजापत, राजाराम बावरी, सकरामाराम मेघवाल, मुकेश चोयल, सायर पुरी, नरपतराम मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, राकेश मेघवाल, एडवोकेट ओमप्रकाश मदेरणा, जुगल मेघवाल, पुरखाराम मेघवाल, हरदेवाराम मेघवाल, भुगानाराम मेघवाल विशालसिंह राठौड़, राजाराम बावरी, मदनदास स्वामी, दानाराम मंडा, हरिसिंह शेखावत, पन्नाराम मेघवाल, देवाराम मेघवाल, नानूराम नायक, भंवराराम नायक सहित सांडास के समस्त ग्रामवासी थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now