यंग इंडिया, हेल्थी इंडिया और स्ट्रोंग इंडिया की जरूरत है- मुनिश्री योगेश कुमार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


‘हर घर तिरंगा’ रैली निकाल कर लगाए तिरंगे झंडे

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस की दोनों इकाईयों और आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सभी संकाय सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली को कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। यह देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को भी सच्ची श्रद्धांजलि का अवसर है। उन्हीं की बदौलत हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन तक देश भर में हर घर पर तिरंगा फहराएगा जाएगा। रैली के दौरान छात्राओं ने महाश्रमण विहार, भिक्षु विहार आदि में भी तिरंगे लगाए गए।

तेरापंथ युवक परिषद के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री योगेश कुमार ने रैली को आशीर्वचन देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का आधार होता है। जब युवा अंगड़ाई लेता है तो उसका असर पूरे देश में परिवत्रनकारी होता है। उन्होंने राष्ट्रप्रेम की भावना को हर युवा में बलवती करने की आवश्यकता बताई तथा कहा कि आज यंग इंडिया, हेल्थी इंडिया और स्ट्रोंग इंडिया की जरूरत है, जो इन विद्यार्थियों पर निर्भर करता है। रैली ने जैन विश्व भारती एवं विश्वविद्यालय परिसर में सभी कार्यालयों कुलपति, रजिस्ट्रार, एकेडमिक ब्लाॅक, सचिवालय, भिक्षु विहार, समण संकाय आदि में पहुंच कर वहां तिरंगा लगाया और फिर चैथी पट्टी होते हुए विभिन्न मार्गों से निकल कर पहली पट्टी होकर वापस विश्वविद्यालय पहुंची। रैली में प्रो. नलिन के. शास्त्री, प्रो. बीएल जैन, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, एनसीसी प्रभारी डा. आयुषी शर्मा, एनएसएस के दोनों प्रभारी डा. बलवीरसिंह चारण व डा. प्रगति भटनागर, डा. आभासिंह, डा. अनिता जैन, प्रगति चैरड़िया, देशना चारण, डा. भाबाग्रही प्रधान, अभिषेक चारण, श्वेता खटेड़, प्रमोद ओला आदि उपस्थित थे।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now