लाडनूं से कलाकंद, रसगुल्ला, गुलाब जामुन मिठाइयों और घी के सैम्पल लेकर जांच में भेजे,
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लाडनूं के जोधपुर मिष्ठान भंडार, विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, अमृत किराना स्टोर, जसराज मिष्ठान भंडार पर की कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार : मिलावट पर वार’ अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी के निर्देशन में दीपावली त्यौंहार पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लाडनूं में जोधपुर मिष्ठान भंडार, विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, अमृत किराना स्टोर, जसराज मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर कलाकंद मिष्ठान, घी, रसगुल्ला मिठाई, गुलाब जामुन एवं कलाकंद मिठाई के नमूने लिए गए हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि इन नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में जांच हेतु भिजवाए गया है, रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने बताया कि दिवाली त्यौहार के मद्देनजर संस्थान को उच्च क्वालिटी एवं साफ सफाई रखने के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान इरशाद खान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।




