आज भी पेयजल सुविधा और आवागमन साधनों से महरूम है लाडनूं का कणवाई व पांडोराई क्षेत्र, सरपंच चुनाव में ग्रामीणों ने उतारा जयश्री को मैदान में, उम्मीद जताई की वे कराएंगी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज भी पेयजल सुविधा और आवागमन साधनों से महरूम है लाडनूं का कणवाई व पांडोराई क्षेत्र,

सरपंच चुनाव में ग्रामीणों ने उतारा जयश्री को मैदान में, उम्मीद जताई की वे कराएंगी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कणवाई बरसों से विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है। इसे ग्रामीण क्षेत्र का सबसे पिछड़ा हुआ मानते हैं। अब होने जा रहे पंचायत चुनावों में इस ग्राम पंचायत को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का निस्तारण बनने वाले सरपंच द्वारा अवश्य किया जाएगा। यहां से जयश्री पत्नी अरुण सिंह सरपंच पद की दावेदार है। इन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया है और उनके निराकरण के लिए प्रयत्नशील रहने का संकल्प भी लिया है। एक भेंट में अरुण सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांव कणवाई और पांडोराई दोनों में विभिन्न समस्याएं मौजूद हैं, जिनकी ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया और ग्रामीण तकलीफें भुगतने को मजबूर हैं। यहां पीने के पानी की विकट समस्या है। लोगों को टैंकर खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। मीठे पेयजल की लाइन यहां अवश्य डाली गई है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। जल जीवन मिशन के तहत घरों में कनेक्शन भी किए गए, लेकिन पानी नहीं आने से सब व्यर्थ ही सिद्ध हुए हैं। इससे सिर्फ 3-4 घरों से आगे कोई पानी नहीं बढ पाता है। पानी की टंकी दयालपुरा में होने से यहां तक पानी नहीं पहुंच पात है। पानी की समस्या से ग्रस्त लोगों को यहां इस प्रमुख परेशानी से राहत चाहिए।

आवागमन के लिए परेशान रहते हैं परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके क्षेत्र में कोई आवागमन का साधन नहीं है। सरकार द्वारा एक भी बस गांव से नहीं निकलती। इस समस्या के चलते यहां के विद्यार्थी तो बहुत ही परेशान हैं। यहां के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए थाणूं या दयालपुरा जाना होता है और आने-जाने के साधन का अभाव सबको परेशान करता है। लोगों को अपने निजी स्तर पर किसी साधन के तौर पर निजी वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी प्रकार किसी बीमार को और बाहर से सामान लाने वालों और अन्य आवागमन करने वाले इस समस्या का सबसे अधिक शिकार हैं। इन गांवों से किसी आवागमन के साधन के रूप में सरकार को बस की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए।

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों ने उतारा अपना उम्मीदवार 

यहां से सरपंच दावेदार जयश्री पत्नी अरुण सिंह इस ग्राम पंचायत कणवाई में इस समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करने के अलावा बच्चों व युवाओं के लिए खेल मैदान, अध्ययन की सुविधा के लिए लाइब्रेरी, सड़कों व नालियों के निर्माण, साफ-सफाई की नियमित व पर्याप्त व्यवस्था सहित कणवाई, पांडोराई व अम्बापा के विकास का संकल्प जताया है। इस क्षेत्र में कुल मतदाता 2970 हैं, जिनमें राजपूत, ब्राह्मण, जाट, मेघवाल, प्रजापत, जांगिड़ आदि शामिल हैं। ‘कलम कला’ को एक भेंट में ग्रामवासी भंवरसिंह शेखावत, कैलाश पारीक, रामोतार शर्मा, गुलाबचंद शर्मा, मानसिंह शेखावत, प्रेमसिंह शेखावत, तेजाराम मेघवाल, झूमर मल, भींवाराम प्रजापत, जगदीश बाजिया, मुकेश मेघवाल, हरी प्रसाद गुर्जर आदि ने बताया कि उनका पूरा समर्थन जयश्री को रहेगा और उन सबको उम्मीद है कि वे ही सरपंच बनने पर इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगी और उनके क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो पाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

शहर चुनें

Follow Us Now