लाडनूं में कचरा बीनने वालों को बांटे हैंड ग्लोव्स और बताया सुरक्षित तरीके से कचरा बीनने के उपाय,
प्लास्टिक कचरा रुडीप ने अपने जन जागरूकता अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। ब्रिक्स (BRICS) सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत रूडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एंव अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशनानुसार औऱ सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में लाडनूं की सांसी बस्ती में कचरा बीनने वालों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केप रूडीप के असलम खान ने कचरा बीनने वालों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, प्लास्टिक कचरे के उचित पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाने को कहा गया।कार्यक्रम के दौरान कचरा बीनने वालों को कार्य के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए ग्लव्स भी वितरित किए गए। उन्हें सुरक्षित तरीके से कचरा संग्रहण करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प दिलाया गया।




