जसवंतगढ के जाने-माने भामाशाह समाजसेवी तापड़िया के 89वें जन्म दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 नवम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ के जाने-माने भामाशाह समाजसेवी तापड़िया के 89वें जन्म दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 नवम्बर को

सीकर। जाने माने समाजसेवी भामाशाह उधोगपति बजरंग लाल तापड़िया के 89वें जन्मदिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 नवंबर को मानसरोवर माहेश्वरी भवन जसवंतगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन समिति के अध्यक्ष व सीकर जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व आयोजन समिति से जुड़े पवन मोदी ने बताया कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में देशभर में अहम व महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तापड़िया के जन्म दिवस पर देश व प्रदेश के अनेकों स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम इंडस्ट्रीज के चैयरमेन व सुप्रीम फाउंडेशन के प्रधान ट्रस्टी बजरंग लाल तापड़िया पिछले काफी सालों से निरन्तर संस्कृत शिक्षा के साथ ही चिकित्सा, शिक्षा व समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रें में अहम् योगदान दे रहे हैं। रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि एक युनिट रक्तदान से जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से रक्तदान करने का आव्हान करते हुए शिविर को सफल बनाने के लिए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now