सुजला जिला बनाने के लिए 23 दिसंबर से जनजागरण अभियान का शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजला जिला बनाने के लिए 23 दिसंबर से जनजागरण अभियान का शुभारंभ

लाडनूं। सुजानगढ़, जसवंत गढ़ व लाडनूं को मिलाकर सुज ला जिला बनाने के लिए लाडनूं उप खंड में जन जागरण के लिए आगामी 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह विचार मंच के तत्वावधान में एक अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। मंच के उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज खां ने बताया कि मंच अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिं टाला कसूम्बी के नेतृत्व एवं सुज ला जिला बनाओ कमेटी के सानिध्य में राष्ट्रीय किसान दिवस के दिन से अभियान का आगाज किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि वर्षो से क्षेत्र के लोगो द्वारा सरकार से जिला बनाने की मुहिम के तहत उक्त अवसर पर डीडवाना जिला बनाने को समर्थन देने या लाडनूं को जिला बनाने के लिए संघर्ष समिति बनाने पर भी विचार विमर्श किया जायेगा और कार्य योजना के लिए 20 सदस्यों की एक कमेटी का गठन भी किया जायेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now