सालासर में एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे सर्व समाज के 108 जोड़े, सभी कन्याओं को सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट देगा 1-1 लाख के गिफ्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सालासर में एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे सर्व समाज के 108 जोड़े,

सभी कन्याओं को सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट देगा 1-1 लाख के गिफ्ट

सुजानगढ़। सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सालासर धाम में शुभ मुहूर्त फुलरिया दूज पर 21 फरवरी 2023 को एक साथ 108 जोड़े वैवाहिक परिणय बंधन में बंधेंगे। सर्वसमाज के लिए ये सामूहिक विवाह सम्मेलन सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट के श्याम अग्रवाल कोलकाता करा रहे हैं। पूरा खर्चा ये वहन करेंगे। कोई रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं ली जाएगी। आयोजक अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का मकसद ये है कि जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी धूमधाम से हो सके। सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी करवाई जाएगी। कन्याओं को उपहार स्वरूप एक लाख रुपए के घरेलू सामान देकर विदाई की जाएगी। वर-वधू के परिवार के लोग आमंत्रित रहेंगे। सालासर के सृजन सेवा सदन में प्रेस वार्ता में इस आयोजन की जानकारी दी गई। इस दौरान रविशंकर पुजारी, मनोज पुजारी, निकेश पुजारी व मनीष मौजूद रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष रामजीलाल पुजारी ने बताया कि कुछ दिन पहले श्याम अग्रवाल से चर्चा के दौरान कुरुक्षेत्र में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की बात चली। ये सुनते ही अग्रवाल ने तुरंत कह दिया कि ऐसा आयोजन सालासर में मैं कराऊंगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now